मोटर साइकल सवारों को रौंदते हुए खेत में पलटी स्कार्पियो, तीन गंभीर, जबलपुर-मंडला रोड पर हादसा
byKhabarAbhiTak-
0
जबलपुर/मंडला। जबलपुर-मंडला रोड पर आज दोपहर के वक्त फूलसागर-पड़रिया के बीच बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए स्कार्पियो खेत में पलट गई। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद जबलपुर-मंडला रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।
पुलिस के अनुसार घुघरी क्षेत्र के ग्राम सेंधवारा निवासी अंकुश सैयाम, प्रभात सरोते व राहुल कुलस्ते मोटर साइकल से गरम पानी कुंड जाने के लिए निकले। जब वे फूलसागर से पड़रिया की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान तिन्दनी से जबलपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने कंटेनर को ओवरटेक करते हुए मोटर साइकल को टक्कर मार दी। स्कार्पियों की टक्कर लगते ही बाइक सवार सामने की ओर गिर, जिन्हे रौदते हुए स्कार्पियो खेत में जाकर पलट गई। हादसे में तीनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई, वे सड़क पर पड़े तड़पते रहे, राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवकों में एक की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद जबलपुर-मंडला रोड पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका।