khabar abhi tak

नजारा पॉइंट पर सेल्फी ले रहा युवक पत्थरों में गिरा, कटंगी रोड पर जोगन कुंड धाम में घटना

 

जबलपुर/दमोह। जबलपुर के क टंगी से सिंग्रामपुर के बीच जोगन कुंड धाम के नजारा पॉइंट पर आज सुबह दस बजे एक युवक विजय सुभाष राय सेल्फी लेते समय पत्थरों के बीच गिर गया। युवक को गिरते देख यहां पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस के चालक, ईएमपी सहित अन्य लोगों ने दुर्गम रास्तों से घायल को निकालकर स्पाइन बोर्ड की मदद से अस्पताल पहुंचाया। 

           

                          बताया गया है कि कटंगी के आगे सिंग्रामपुर के समीप नजारा पॉइंट तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत दुर्गम है। खासतौर पर बारिश के समय तो यहां जाने के लिए सकरे व फिसलन भरे पथरीले रास्तों से गुजरना पड़ता है। जहां चार पहिया वाहन का पहुंचना संभव नहीं है। आज छुट्टी का दिन होने के कारण कई लोग इन दुर्गम रास्तों से होते हुए पहुंच गए। जिसमें गुबरा कटंगी निवासी विजय सुभाष राय उम्र 30 वर्ष भी था। विजय जोगन कुंड धाम के नजारा प्वाइंट पर मोबाइल फोन पर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पत्थरों पर आ गिरा, विजय को गिरते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी पहुंच गए, जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से विजय को पत्थरों के बीच निकाला और दुर्गम रास्तों से होते हुए स्पाइन बोर्ड पर लिटाकर बाहर आए। इसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उपचार के बाद घर भेज दिया।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak