khabar abhi tak

स्वतंत्रता दिवस पर याद-ए-वतन कार्यक्रम का आयोजन आज



जबलपुर। सामाजिक समितियों के सहयोग एवं नगर निगम जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित याद-ए-वतन कार्यक्रम आज शुक्रवार को शाम 6 बजे से मानस भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को सुरमयी भावांजली और संस्कारधानी के सुरसाधकों द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों की अभिनव प्रस्तुति दी जायेगी तथा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के संदेशों के साथ-साथ देश भक्ति और प्रेम का भी संदेश दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में आप सभी सम्माननीय जन आदर के साथ परिवार सहित आमंत्रित हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों से उपस्थिति की विनम्र अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak