जबलपुर। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन व पर्स चोरी करने वाले एक आरोपी को जबलपुर जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप सूर्यवंशी पिता पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी उडिय़ा मोहल्ला, एनकेजे, जिला कटनी को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 1 लाख 94 हजार रुपये कीमत के फोन व नगदी भी बरामद की गई है।
आरोपी द्वारा कटनी-भुसावल एक्सप्रेस में यात्री की जेब से पर्स एवं मोबाइल चोरी किया जो आरोपी से रियलमी कंपनी का मोबाइल, कीमत 10,000 रुपये तथा 500 रुपये नगद बरामद किया गया। एवं आरोपी द्वारा मुंबई हावड़ा मेल में यात्री का एप्पल कंपनी का आईफोन 14 प्रो मैक्स, गोल्डन कलर, कीमत 1,71,800 रुपये चोरी गया बरामद किया गया। बरामद मोबाइल को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
दोनों मामलों में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई है। उल्लेखनीय भूमिका- थाना प्रभारी उनि. संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रविकांत, उमेश, परशु, अरुण, सत्येन्द्र एवं हेड कांस्टेबल मनोज द्वारा कार्रवाई की गई.
