khabar abhi tak

जबलपुर : निगम अधिकारी-कर्मचारियों को रक्षाबंधन के पूर्व डी.ए. एरियर्स का भुगतान, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रक्षाबंधन पर्व के पूर्व डी.ए. एरियर्स की राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस संबंध में अजाक्स संघ, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ, चालक संघ, जल प्रदाय संघ एवं फील्ड वर्कर्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज एवं आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित डी.ए. एरियर्स राशि के भुगतान के संबंध में चर्चा की थी। 

पदाधिकारियों ने आग्रह किया था कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए कर्मचारियों के हित में लंबित डी.ए. एरियर्स का भुगतान शीघ्र कराया जाए। महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त महोदय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को भुगतान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप रक्षाबंधन के पूर्व कर्मचारियों को डी.ए. एरियर्स की राशि का भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने इस सकारात्मक पहल के लिए महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज एवं आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

इस अवसर पर अमित मेहरा, अक्षय कोरी, नरसम्मलू, मोहम्मद समीम,  गुलशन जबलपुर, राजेन्द्र पटेल, होरीलाल पटेल एवं रामराव मगार्दे, सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak