khabar abhi tak

चाकू के हमले से घायल युवक लडख़ड़ाते हुए थाना पहुंचकर गिरा, आटो से सवारी छोड़कर जा रहा था घर

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत गोकलपुर रोड पर बीती रात 12 बजे के लगभग सवारी छोड़कर घर लौट रहे आटो चालक रितिक यादव को रोककर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में रितिक  के शरीर पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ रितिक किसी तरह थाना पहुंचकर गिर गया। पुलिस ने देखा तो उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                           पुलिस के अनुसार थाना रितिक यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गोकलपुर आटो चलाता है। बीती रात 11.45 बजे के लगभग आटो से सवारी उतारने के बाद अपने घर गोकलपुर जाने निकला। जब वह सेंट्रल बैंक गोकलपुर मेन रोड पर पहुंचा। तभी अरमान दाहिया, प्रियांश कोरी व करन ने रोककर रुपयों की मांग की। रितिक ने रुपए देने से मना किया, जिसपर तीनों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर तीनों ने चाकू निकालकर रितिक पर दनादन वार किए। हमले में रितिक के कमर, पैर व जांघ में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल रितिक किसी तरह आटो में बैठा और चलाते हुए थाना पहुंच गया। जहां पर रितिक को खून से लथपथ हालत में देख पुलिस कर्मी घबरा गए, उन्होने घायलों को उपचार के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया। वहीं पुलिस ने मामले में पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 119(1), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak