khabar abhi tak

प्रयागराज से सिकंदराबाद नई स्पेशल ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर होकर चलेगी, देखें टाइम टेबल

जबलपुर/प्रयागराज. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज और कर्नाटक के यशवंतपुर के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी होकर चलेगी.

11 सितंबर से शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेन की सेवाएं

ये सूबेदारगंज और यशवंतपुर के बीच चलने वाली ये नई स्पेशल ट्रेन 11 सितंबर से 7 दिसंबर तक सेवाएं देगी। सूबेदारगंज से यशवंतपुर तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04135, सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 11 सितंबर से 4 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 21.20 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को रात 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में, यशवंतपुर से सूबेदारगंज तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04136, यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 07.00 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को सुबह-सुबह 04.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सूबेदारगंज और यशवंतपुर के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, काजीपेट जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली, विकाराबाद जंक्शन, तांदूर, यादगीर, कृष्णा, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदुपुर और येलहंका जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ट्रेन का पूरा टाइम टेबल इस प्रकार है

स्टेशन का नाम कोड ट्रेन नंबर- 04135 ट्रेन नंबर- 04136

          आगमन / प्रस्थान आगमन / प्रस्थान

सूबेदारगंज प्रस्थान: 21:20 (शुक्रवार) आगमन: 04:30 (बुधवार)

शंकगढ 22:38 / 22:40 02:10 / 02:12

डभौरा 23:20 / 23:22 01:20 / 01:22

मानिकपुर         23:55 / 23:57 01:00 (बुधवार) / 01:02

सतना 01:35 (शनिवार) / 01:40 23:00 / 23:05

कटनी 02:50 / 02:55 21:55 / 22:00

जबलपुर         04:10 / 04:20 19:30 / 19:40

इटारसी जं. 08:10 / 08:20         15:25 / 15:35

नागपुर 12:40 / 12:45         09:15 / 09:25

बल्लारशाह 17:20 / 17:25         05:25 / 05:35

सिरपुरकागजऩगर 18:05 / 18:10 03:35 / 03:37

बिल्लारपल्ली 18:34 / 18:36     02:55 / 02:57

मंचिरियल 19:05 / 19:07             01:50 / 01:52

काजीपेट जं. 21:00 / 21:05        22:45 / 22:50

सिकंदराबाद जं. 01:30  01:40 20:50 / 21:00

लिंगमपल्ली 02:35 / 02:37     19:45 / 19:47

विकाराबाद जं. 03:15 / 04:37     18:50 / 18:52

तांदूर प्रस्थान: 05:02     18:30 / 18:32

यादगीर 06:40 / 06:42 16:10 / 16:12

कृष्णा 07:30 / 07:45 15:20 / 15:25

रायचूर 08:10 / 08:12 14:48 / 14:50

गुंतकल 10:20 / 10:30 13:40 / 13:50

अनंतपुर 11:40 / 11:42 12:25 / 12:27

धर्मवरम जं. 15:30 / 15:35 11:25 / 11:30

हिन्दूपुर 16:38 / 16:40 08:48 / 08:50

येलहंका जं. 17:58 / 18:00 07:33 / 07:35

यशवंतपुर आगमन: 21:30 (रविवार)प्रस्थान: 07:00 (सोमवार)

ट्रेन में होंगे 9 स्लीपर और 6 जनरल कोच

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में 2 फर्स्ट एसी, 9 स्लीपर क्लास, 6 जनरल क्लास और 2 एसएलआरडी कोच समेत कुल 19 कोच होंगे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak