khabar abhi tak

वृषभ-मीन वालों के बिगड़ेंगे काम, सिंह और मकर को होगा लाभ


जबलपुर।
गृहों की स्थिति और जातक की राशि के अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव प्रतिदिन बदलते रहते हैं। इसके लिए जातक को गृहदशा के मुताबिक चलना चाहिए, जिससे भाग्य का उदय होता है। यह कहना है नर्मदा मर्कण्डेयधाम के ज्योतिषाचार्य पंडित विचित्र महाराज का। महाराज का कहना है कि जातकों को पाखंड से बचना चाहिए और जानकार से ही संपर्क कर आगामी भविष्य तय करना चाहिए। गृह दशाओं के मुताबिक राशियों के प्रभाव उनकी गणितीय गणना पर तय होती है।

इस माह इन राशियों के रहेंगे शुभ-अशुभ परिणाम

वृषभ

बने बनाए कार्यों में रुकावट, वाद-विवाद की आशंका, प्रियजनों से किसी बात पर मतभेद की आशंका, मनवांछित सफलता प्राप्त होने से तनाव कुछ कम होगा, व्यय की अधिकता।

मिथुन

बनाई गई योजना को बदल कर काम शुरु करेंगे, सेहत में पर्याप्त सुधार, कर्ज की अदायगी का प्रयास सफल, बिना कारण खर्च होने से असंतोष, परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव।

कर्क

लम्बे समय से चली आ रही समस्या के समाधान में आपका फैसला लाभकारी, यश-मान प्रतिष्ठा से संबंधित काम पूरा, भोग-विलास की ओर रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।

सिंह

कारोबार में लाभ का योग, शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में कामयाबी, आपसी बैर-विरोध में कमी, निजी जीवन में नई उपलब्धि प्राप्त, दोस्तों की सलाह से कारोबार में कामयाबी।

कन्या

कारोबार बढ़ाने और नई योजना पर काम में तेजी, साथी कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करने की स्थिति, मंगलयात्रा पर जाने का सुअवसर।

तुला

सेहत में सुधार से मन प्रसन्न, पारिवारिक जीवन में किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, व्यापार कारोबार में नवपरिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, परोपकार करने की ओर रुझान।

वृश्चिक

शिक्षा एवं प्रतियोगिता की दिशा में सफलता, कारोबार-व्यापार में लाभ का योग, अपना काम करने की ओर रुझान, सुख- सुविधा के साधनों पर खर्च, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति।

धनु

विचारित योजनाओं पर काम में देरी, आर्थिक तौर पर स्थिति निराशाजनक, परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व, जोखिम से नुक्सान, धन के आगमन में बाधा।

मकर

उन्नति का अवसर प्राप्त, किसी के माध्यम से समस्याएं सुलझने की ओर,  राजनीतिक गतिविधियों की ओर रूझान, प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा।

कुंभ

धर्म-कर्म से सम्बंधित काम पूरा, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में सफलता, कार्यरूप में परिणिति, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास असफल।

मीन

ग्रह दशा प्रतिकूल, मनचाही सिद्धि की पूर्ति में रुकावट, बड़ों की सलाह हितकर, वाद- विवाद से मन परेशान, पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर मनमुटाव।

(यह लेख ज्योतिषी गणना और बताए परिणामों पर आधारित है। इससे ' खबर अभी तक ' का कोई सरोकार नहीं है।)

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak