जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस के एक रैक को आईसीएफ के स्थान पर एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 12197/12198 भोपाल–ग्वालियर–भोपाल एक्सप्रेस 25 अगस्त से दोनों दिशाओं में एक रैक एलएचबी कोच संरचना के साथ संचालित होगी। चरणबद्ध रूप से इस ट्रेन में संचालित आईसीएफ रैकों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रैक लगाए जा रहे हैं।
एलएचबी रैक की कोच संरचना इस प्रकार होगी
- 01 एसी 3-टियर कोच
- 03 स्लीपर कोच
- 12 सामान्य श्रेणी के कोच
- 01 गार्ड सह लगेज एवं ब्रेक वैन
- 01 जनरेटर कार
कुल- 18 एलएचबी कोच ।
एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक एवं उन्नत डिजाइन से निर्मित होते हैं। पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में इनमें बेहतर सुरक्षा विशेषताएं, अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव तथा उच्च गति पर संचालन की बेहतर क्षमता होती है। हल्के वजन और आधुनिक तकनीकी संरचना के कारण एलएचबी कोच यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित, सहज एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में सहायक हैं।
