पुलिस के अनुसार आशीष रजक उम्र 24 वर्ष निवासी मनमोहन नगर रंाझी डीएसबी आर्मी व्हीकल फैक्ट्री में कुक का काम करता है। आशीष देर रात तीन बजे के लगभग मोटर साइकल से अपने घर जाने निकला, उसके साथ सरिता केवट भी थी। दोनों जब मनमोहन नगर खेरमाई मंदिर के पास पहॅुचे तभी अमन केवट, करन बेन, अंकित बेन तथा उनके 1 अन्य साथी ने रास्ता रोककर रुपयों की मांग की। आशीष द्वारा रुपए देने से इंकार करने पर चारों ने आशीष पर चाकू से दनादन वार किए,जिससे उसके पैर में चोट आई और वह गिर गया। हमला होते देख महिला सरिता केवट ने बीच बचाव किया तो बदमाशों ने महिला के साथ भी बुरी तरह मारपीट की, महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकलकर आ गए, जिन्हे देख चारों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल आशीष व सरिता केवट किसी तरह थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur