khabar abhi tak

गुजरात में फरारी काट रहा था ' तरूण ', गिरफ्तार


जबलपुर।
रांझी में हत्या के प्रयास करने वाला तरूण पटेल गुजरात में फरारी काट रहा था। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन को पहले ही गिरफ्तार किया था लेकिन मुख्य आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रूपयो का इनाम घोषित किया था। पुलिस छीनबीन में आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिली थी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा है। 

रांझी पुलिस ने बताया कि मई माह में रवि कोरी के साथ मारपीट करने के आरोप में बड़ा पत्थर निवासी तरूण पटेल फरार हो गया था। इस मामले में मोनू खान, सोनू यादव एवं शौरभ बैन को पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की रॉड जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि आरोपी तरूण पटेल आपराधिक प्रवृति का है, जिसके विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।

ये रहा मामला

इंद्राआवास में रहने वाले रवि कोरी ने आरोपियों से एक मकान खरीदा था। जिसमें उसने दो लाख रूपए दे दिए थे। शेष पैसे देने के साथ रवि रजिस्ट्र्ी करवाने की मांग कर रहा था और आरोपी उसे मकान बेचना नहीं चा रहे थे। इसमें आरोपियों ने उसके घर में घुसकर रॉड से मारपीट की थी और घर के पास खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak