khabar abhi tak

राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय के संचालन के लिए समिति की मांग, सीएम को ज्ञापन


जबलपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गीता भवन में आदिवासी स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संभागीय अध्यक्ष किशोरी लाल भलावी, राजेंद्र चौधरी ने मांग की है कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के सुचारू संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जाए, जिसमें गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के पदाधिकारियों को अशासकीय सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। 

बताया गया है कि गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ ने गृहमंत्री, संस्कृति मंत्रालय और राज्य सरकार को ज्ञापन में सुझाव दिये गये थे किंतु इंटेक कंपनी ने विधिवत कार्य नहीं किया है। जिस स्थान पर बावनगढ़ का कीर्ति स्तंभ बनाया जाना था, वहां पर बिजली के पोल लगा दिए गए और उसके आगे शौचालय बना दिये। मुख्य द्वार को गोंडवाना काल जैसा आकर्षक नहीं बनाए गया, जैसा की गोंडवाना संरक्षण संघ ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा।

ज्ञापन में गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अजय झारिया, जगदीश नन्हेट, राजेंद्र कापसे, सरमन रजक, अनुराग सिंह, गया प्रसाद धुर्वे, सुरेन्द्र लखेरा, अनिल परस्ते, तीरथ सिंह, भान सिंह तेकाम, महेश बट्टी, केवल प्रसाद परस्ते, श्याम सुंदर ठाकुर, परम लाल कुरैती, आकाश सोनकर, शिवकुमार, बाल सिंह मरावी पंडा, लल्लू सिह मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak