जबलपुर। कुण्डम थानान्तर्गत बघराजी शराब दुकान के सेल्समैन मोहित पटेल पर दो बदमाशों ने उस वक्त रास्ता रोककर हमला कर दिया। जब वह अपने घर से दुकान जा रहा था। हत्या की नियत से किए गए ताबड़तोड़ हमले में मोहित पटेल के पेट, जांघ व पीठ में गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर मोहित की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर उपचार शुरु कर दिया। पुलिस के अनुसा कुण्डम के बघराजी क्षेत्र में रहने वाला मोहित पटेल उम्र 26 वर्ष शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है। मोहित बीती रात दस बजे के लगभग दुकान जाने के लिए घर से निकला। जब वह सुनावल पेट्रोल पम्प के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान मझगवां की ओर से आए दो बदमाशों ने रोककर पता पूछा, मोहित पता बताने लगा तो दोनों ने यह पूछते हुए गाली गलौज शुरु कर दी कि इतनी रात को तू अकेले क्या कर रहा है। मोहित द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने चाकू निकालकर मोहित पर ताबड़तोड़ वार किए, हमले में मोहित के पेट, पीठ व जांघ में चोट आई। इसके बाद भी मोहित खून से लथपथ अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए बघराजी की ओर भागा, शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से निकल आए, जिन्हे देख हमला मोटरसाइकल से भाग निकले। परिजनों के पहुंचने पर घायल मोहित ने थाना जाकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मोहित को खून से लथपथ हालत में देख पुलिस ने शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।