बताया गया है कि आज कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज और टमाटर की माला पहनकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बाबाताल मंदिर के पास से प्रदर्शन शुरू किया जो पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। इसके बाद स्ष्ठरू कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को चुटकी भर शक्कर, प्याज और टमाटर बांटे। उन्होंने जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों का ध्यान खींचा। कार्यकर्ताओं ने प्याज, टमाटर, तेल और शक्कर के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रोजमर्रा की चीजों की कीमत बढऩे से आम परिवारों का बजट पर असर पड़ रहा है।प्रदर्शन में कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया, प्रभारी फिरोज खान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा प्रकाश कुररिया, बाबा कुरेशी, अमोल चौरसिया, आलोक पांडे, मंजू मिश्रा, पवन सोनी, रमा चौरसिया, मनीष शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
जबलपुर। खा गए शक्कर, पी गए तेल, देखो ऐसा है भाजपा का खेल, इस तरह के नारे लगाते हुए कांग्रेसजनों ने आज सिहोरा में प्रदर्शन किया। महिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को चुटकी भर शक्कर, प्याज और टमाटर बांटकर जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
Tags
jabalpur