khabar abhi tak

मोबाइल फोन न दिलाने पर उफनाती नदी में कूदा बेटा, पिता ने पीछे से कूदकर बचाई जान..!

दमोह। दमोह में नरसिंहगढ़ में मोबाइल फोन न मिलने पर गुस्साए बेटे ने उफनाती सुनार नदी में 30 फीट उंचे पुल से छलांग लगा दी। बेटे को कूदता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

                                  बताया गया है कि नरसिंहगढ़ में अंकित यादव उम्र 21 वर्ष का मोबाइल फोन गुम गया था, वह दूसरा मोबाइल फोन लेने के लिए पिता द्वारका यादव से जिद कर रहा। आज भी वह मोबाइल फोन के लिए जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर अंकित आज दोपहर 12 बजे के लगभग सुनार नदी के पुल पर पहुंच गया और उफनाती नदी में छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के लिए द्वारका भी कूद गए और बेटे को तैरकर बचा लिया। इस दौरान नाविक पहुंच गए और दोनों को निकालकर बाहर ले आए। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, जिनकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पूछताछ के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। 

औलाद न होने पर गोद लिया था-

रानगिर निवासी द्वारिका यादव करीब एक साल पहले ही नरसिंहगढ़ के रानगिर गांव में रहने लगे हैं। द्वारिका यादव मजदूरी करते हैं। द्वारिका यादव ने बेटे को गोद लिया गया है। द्वारका यादव मजदूरी करने के साथ-साथ ऑटो चलाता था ऑटो अभी खराब है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak