khabar abhi tak

जिला अदालत में बच्चों के हुनर को तराशा, देखें वीडियो



जबलपुर।
जिला अदालत परिसर में शनिवार को छोटे बच्चों का पुर्नवास एवं कौशल विकास करने वाली संस्थाओं ने उनके हुनर को तराशा। इन संस्थाओं में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, जागृति और लाडली बसेरा शामिल रही। इन संस्थाओं में बच्चों को सिखाई गई कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इसमें हस्तनिर्मित कलाओं को आम लोगों के लिए रखा गया।

जिला अदालत परिसर में प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीकृष्ण मूर्ति मिश्र की उपस्थिति एवं मुख्य आतिथ्य में सम्प्रेक्षण गृह, बाल गृह, लाडली बसेरा एवं जागृति बाल गृह के बच्चों द्वारा तैयार सामग्री की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।


प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रुचि गोलस सगर किशोर न्याय बोर्ड जबलपुर के निर्देशन में रक्षा बंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए तैयार सामाग्री की प्रदर्शनी जिला न्यायालय परिसर के गेट न 3 में  राखियां, क्राफ्ट सामग्री एवं हस्त कला कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में 

पीडीजे फ़ैमिली कोर्ट दिव्याग्ना जोशी, स्पेशल जज सुनील कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक सोनी, जिला रजिस्ट्रार मंजुल सिंह, स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश सगर, स्पेशल नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण गोयल उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak