khabar abhi tak

जबलपुर में आंगनबाड़ी से लौट रहे दो मासूम बच्चों की नाले में डूबने से मौत, बरेला के शिलपुरी गांव में हादसा,

जबलपुर। जबलपुर में बरेला स्थित शिलपुरी गांव में आज शाम आंगनबाड़ी से लौट रहे दो मासूम बच्चों की नाले में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे आंगनबाड़ी से घर आने के बजाय गांव के बाहर नाला में नहाने चले गए, जहां पर गहराई में जाने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। 

                              बताया गया है कि शिलपुरी गांव में रहने वाले बच्चे साहिल परस्ते और रोमिक पट्टा उम्र 5 वर्ष गांव में ही आंगनबाड़ी में पढऩे के लिए जाते रहे, आज दोनों बच्चे शाम 4 बजे के लगभग आंगनबाड़ी से छुट्टी होने पर घर े लिए निकले, लेकिन रास्ते में दोनों गांव के बाहर स्थित नाले पहुंच गए। नाला में नहाते वक्त दोनों गहराई में जाकर डूब गए। शाम 6 बजे तक बच्चे घर नहीं आए परिजन चिंतित हो गए, वे सीधे आंगनबाड़ी पहुंचे, जहां पर पता चला कि छुट्टी होने के बाद दोनों घर चले गए थे। घबराए परिजन गांव में तलाश करते हुए लोगों से पूछ रहे थे, तभी कुछ बच्चों ने बताया कि साहिल व रोमिक को नाला की ओर जाते देखा है, जिसपर परिजन गांव के बाहर नाला पहुंच गए, देखा तो दोनों बच्चों के शव पानी में उतरा रहे है। बच्चों को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई, वे फूट-फूटकर रोए, गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए, खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और दोनों बच्चों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया रहा। जिसने भी घटना के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak