मांग पत्र में मुख्य मंत्री चिकित्सा बीमा योजना, ई-अटेंडेंस बंद करने, लिपिक की वेतन विसंगति दूर करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान लाभ देने, चपरासी को कार्यालय सहायक का नाम देने, दो संतानों की बाध्यता समाप्त करने , अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने की माँग का पत्र सौंपा गया। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, योगेन्द्र मिश्रा, शहजाद सिंह द्विवेदी, राजू मस्के, बृजेश मिश्रा, पंकज दुबे, रजनीश पांडेय, परशुराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजा राम डहरिया , शैलेश गौतम, इन्द्र प्रताप यादव, रोशन पटेल, छविकांत कोरी, रवि बांगड़, मनोज सिंह, शेर सिंह, कीर्तिमान सिंह, रामदास वरकड़े, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित थे।