khabar abhi tak

सोफे के नीचे फन फैलाए बैठा था कोबरा, खाना खा रहे परिजन घबराकर बाहर निकले, सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू कर पकड़ा; अफरा-तफरी मची

 

जबलपुर। भेड़ाघाट क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार सोनी के घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब खाना खा रहे परिजनों ने देखा कि सोफे के नीचे कोबरा फन फै लाए बैठा है। घबराकर परिवार के लोग बाहर आ गए। जिनकी सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ा। 

                            बताया गया है कि राजकुमार सोनी व उनके परिजन बीती रात साथ में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी उनकी नजर सोफे के नीचे फन फैलाए बैठे कोबरा पड़ी, पहले तो परिजनों ने सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह कमरे में इधर-उधर भागने लगा। इसके बाद सभी लोग घर से बाहर निकल आए और सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दुबे ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। सोनी परिवार के सदस्यों का कहना था कि सोफे के नीचे कुछ हिलता दिखाई दिया। पहले लगा कि शायद चूहा है, लेकिन कुछ देर बाद फुंफकारने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो सोफे के नीचे नाग फन फैलाए बैठा था। सांप देखकर पूरा परिवार घबरा गया और घर से बाहर निकल आया। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है और उसकी लंबाई करीब चार फीट है। इस प्रजाति के सांप की लंबाई सामान्य तौर पर पौने छह फीट तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोबरा के जहर में खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो शरीर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak