जबलपुर। रानीताल अखाड़ा के पीछे देर रात एक वयोवृद्ध को रोककर तीन-चार शातिर युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। वृद्ध के मना किए जाने से आग बबूला हुए युवकों ने वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और भाग गए। वृद्ध की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार को रानीताल निवासी आशीष पाण्डे (75) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बाजार से वापस घर आ रहा था। उसके घर के सामने आलोक केवट, अनमोल पासी व 1 अन्य लड़का नीला रंग की एक्सिस से उसके सामने गाड़ी अड़ाकर उसका रास्ता रोककर गाली गलोज करते हुये बोले कि कहां घूम रहा है। आलोक केवट चाकू दिखाकर शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा। उसने मना किया तो अनमोल पासी व अन्य लड़के ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिये। आलोक केवट ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर पटक दिया। उसके पीठ में चोट आ गयी। आलोक केवट चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया एवं तीनों भाग गये।
दांत से कान काटा
शुक्रवार की रात रोझा निवासी सुरेश चाड़ार ने पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। शाम लगभग 7-20 बजे वह मेन रोड किनारे विशाल बर्मन की दुकान मक्का भुट्टा लेने मेन रोड पर गया था। विशाल बर्मन उसके 2 भुट्टे आग में सेंक रहा था। तभी गांव का अरूण सेन आकर विशाल से भुट्टा मांगने लगा। विशाल ने कहा कि 2 भुट्टे सुरेश चड़ार के सेंक रहा है। इसी बात पर अरूण सेन बोला कि पहले मैं भुट्टा लूंगा। वह जातिगत रूप से अपमानित करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये वायें कान में दांत से काटकर चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
हाथ में पहने हुए कड़े से वार
मझगवां में अगरिया गांव के रहने वाले मुकेश कुमार लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार रात लगभग 8 बजे अपने घर से बजार तरफ जा रहा था। रास्ते में राजू गडारी के घर के आगे तलैया के सामने अगरिया के अजय पटेल, बल्ली पटेल, सोनू मिले। वहीं पर खड़े होकर बातचीत करने लगे। लगभग आधा घण्टा बाद सोनू चला गया था। तभी रामरतन गोटिया व अंकित गोटिया ने आकर उससे सोनू पटेल के बारे में पूछा। उसने कहा कि नहीं मालूम कहां चला गया। इसी बात पर रामरतन व अंकित उसके साथ गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर रामरतन ने हाथ में पहना हुआ चूड़े से सिर में तथा अंकित ने पत्थर से कान के पास, नाक में मारकर चोटें पहंुचाई व जमीन पर पटककर हाथ मुक्कों से मारपीट कर पसली, कमर सीना में अंदरूनी चोट पहुंुचाई। रामरतन ने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया था, जिनका नाम नहीं जानता है। अजय पटेल, बल्ली पटेल, जीजा भूपेन्द्र पटैल ने बीच बचाव किये तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
लाठी से मारपीट
बेलखेड़ा के मनकेड़ी में शुक्रवार रात शराब दुकान के पास झगड़ा में घायल रोझा निवासी मनीष ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने मनकेड़ी आया था। रिश्ते के भाई सौरभ ठाकुर के साथ शराब लेने आया था। भाई सौरभ की शराब दुकान पर दीपक गर्ग से हंसी मजाक चल रही थी। तभी दीपक गर्ग शराब के रेट को लेकर सौरभ को गाली गलौज करने लगा। सौरभ ने गालियां देने से मना किया तो दीपक गर्ग सौरभ के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा। डंडे से हमलाकर सौरभ के आंख के पास, माथा, नाक ओठ में चोट पहुंचा दी। दीपक गर्ग व उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
