khabar abhi tak

कुख्यात बदमाशों ने युवक का अपहरण कर बुरी तरह पीटा, चैन, अंगूठी छीनकर भाग निकले।

जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत मांडवा बस्ती रामपुर के पास से कुख्यात बदमाश राहुल काला व उसके साथियों ने अंकित रैकवार नामक युवक का कार से अपहरण कर कांचघर मरघटाई के पास ले गए। जहां पर राहुल व उसके साथियों ने अंकित को बुरी तरह पीटा और चांदी की चैन व अंगूठी छीनकर भाग निकले। अंकित किसी तरह देर रात थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                  पुलिस के अनुसार मांडवा बस्ती रामपुर निवासी अंकित रैकवार उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त आलोक के वट के साथ स्कूटी रात लगभग 1 बजे घर मांडवा से तीन पत्ती राजा सलाम भोजनालय खाना खाने जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचे थे कि राहुल साहू उर्फ काला ने 2 अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर पुरानी रंजिश पर गाली गलौज शुरु कर दी। अंकित ने गालियां देने से मना किया तो तीनों मारपीट कर दी। अलोक केवट डर के कारण वहां से भाग गया, राहुल साहू उर्फ काला और राहुल काला के साथियों ने अंकित को सफेद रंग की स्विफ्ट कार में जबरदस्ती बैठाकर वहां से लालमाटी कांचघर मरघटाई के पास ले जाकर कार से नीचे उतारकर राहुल काला ने लोहे के पाईप से हमलाकर उसके सिर में राहुल काला के साथियों ने डंडे से हमलाकर हाथ पैर व शरीर में चोटें पहुॅचा दी। इसके बाद तीनों ने अंकित की चांदी की अंगूठी, चैन, जबरदस्ती छीन ली। फिर दमोहनाका लाकर छोड़ दिया। अंकित रैकवार अपने परिजनों की मदद से थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3), 126(2), 127(2), 140(3), 309(6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak