khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे नाबालिग को जीआरपी ने पकड़ा, चोरी के तीन फोन भी किया जब्त

जबलपुर. अपराधों की रोकथाम एवं रेलवे यात्रियों की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मोबाइल फोन एक नाबालिग बालक से जब्त किया है। नाबालिग फोन को बेचने की फिराक में था.

थाना जीआरपी जबलपुर स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित फूड प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक किशोर इटारसी छोर की ओर शेड के नीचे बैठा है तथा उसके पास चोरी के मोबाइल फोन हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में है। सूचना पर जीआरपी स्टाफ ने ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ हरिकेश दुबे एवं जितेंद्र तिवारी को साथ लेकर तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध किशोर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना सिम कार्ड के विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें एक रियलमी, एक वीवो एवं एक रेडमी कंपनी का मोबाइल शामिल है। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 52,000 है। किशोर उक्त मोबाइलों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या स्वामित्व संबंधी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रथम दृष्टया चोरी की संपत्ति को अपने कब्जे में रखकर विक्रय करने के उद्देश्य से पाए जाने पर धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए मोबाइलों को विधिवत जप्त किया गया। किया गया तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए विधि का उल्लंघन करने वाले बालक के परिजनों को सूचित किया गया।

थाना जीआरपी जबलपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों की तलाश एवं चोरी की अन्य घटनाओं से संबंध की जांच की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में प्रआर गोपाल, प्रआर अरुण, प्रआर रविकांत, प्रआर मनोज, प्रआर परशुराम की विशेष भूमिका रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak