khabar abhi tak

सैनिक भाइयों की कलाइयों में बांधी बहनों ने राखी, नन्ही बहनों ने तोहफे में मांगी ' देश की सुरक्षा '


जबलपुर।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नन्हीं स्कूल की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह शास्त्री ब्रिज स्थित सरस्वती शिक्षा परिषद विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में हाथों से तैयार की स्वदेशी राखियां सैनिक भाइयों को बांधी। राखी बांधने के उपरांत बहनों ने कहा सैनिक भैया हमें भारत देश की सुरक्षा तोहफे में दें। हमें पैसा रुपया नहीं चाहिए। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कारगिल जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा में विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया कई सैनिकों को 15 साल 10 साल 5 साल बाद राखियां उनके हाथों की कलाई में बांधी गई। सेना में होने के कारण समय पर छुट्टी ना मिलने पर अपने परिवार में नहीं जा पाए। उनके उत्साह वर्धन के लिए यह आयोजन रहा। बहनों एवं सैनिकों के खुशी के आंसू बह रहे थे। लोग भारत माता की जयकारे के नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अमित दवे ने कहा सैनिकों के कारण ही हम देश में रह पा रहे हैं। देश की सुरक्षा के साथ ही हमारा मनोबल बढ़ाते हैं। इस दौरान विष्णुकांत ठाकुर, कमलेश अग्रहरि, राजेंद्र मिश्रा, मनीषा ठाकुर, विनीता यादव, शरद अग्रवाल उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak