khabar abhi tak

भावनात्मक संतुलन ही सफलता की पहली सीढ़ी




जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आज स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य कल्याण विषय पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि म.प्र. लोकसेवा आयोग के सदस्य प्रो. नरेन्द्र कुमार कोष्टी ने विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं को दैनिक जीवन में तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, प्रसन्नचित्त रहने और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपाय समझाए।

चुनौतियों से सकरात्मकता के साथ निपटें:शुक्ल

​संभागीय समन्वयक प्रो. अरुण शुक्ल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिंता और दैनिक चुनौतियों से सकारात्मक ढंग से निपटने में सक्षम बनाना है। प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहने पर बल दिया। विषय विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. शर्मा एवं श्री दमनजीत सिंह ने पीपीटी के जरिए योग, ध्यान, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. राहुल पटेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, डॉ. तृप्ति उकास, डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. चित्रा राय, डॉ. अमिता सिंह, डॉ. प्रियंका साहू, डॉ. किरण पटेल, डॉ. बुशरा खान, डॉ. उमा भारती, डॉ. साक्षी मरावी, डॉ. रुपाली उपाध्याय, डॉ. बिजेन्द्र विश्वकर्मा, मनीष गुजराती, कु. साक्षी श्रीवास्तव सहित लगभग 128 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak