khabar abhi tak

कृषि उपज मंडी के शेड में ' भारी वाहनों की फसल !' देखें वीडियो



जबलपुर।
संभाग की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाएं चकनाचूर हो चुकी है। बारिश होने के साथ ही किसानों से उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। मंडी के हालात यह हैं कि यहां किसानों को फसल रखने के लिए दो दर्जन से अधिक शेड बनाए गए हैं, जिसमें फसल की जगह भारी वाहन रखे जा रहे हैं। इससे मंडी के समय किसान बारिश में अपनी फसल खुले आसमान के नीचे रखने को मजबूर हो रहे हैं। मंडी प्रशासन की दलील है कि इस पर कार्रवाई की जाती है लेकिन प्रशासन के दावे हकीकत से कोसों दूर है।

कृषि उपज मंडी के अनाज, फल, टमाटर, सब्जी मंडी विंग में बड़े-बड़े शेड बनाए गए हैं। इन शेडों में बाहर से आने वाले किसानों को फसल रखने की व्यवस्था की गई है। शेड का फर्श सामान्य सड़क से कुछ उंचा बनाया गया है ताकि धूल-पानी से फसल को बचाया जा सके।

फर्श की टूट रही किनार

इन शेडों में भारी वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इन वाहनों को सड़क से उंचे फर्श पर जैसे-तैसे चढ़ाया जा रहा है, जिससे शेड के फर्श टूट रहे हैं। उधर, यह भी सामने आ रहा है कि यहां मौजूदा हालात में शेड के नीचे दस-दस वाहनों को पार्क किया जा रहा है।

मंडी इंस्पेक्टर बने अनजान

मंडी पर सतत नजर रखने वाले मंडी इंस्पेक्टर अनजान बने हुए हैं। इन जगहों पर यह नहीं देखा जा रहा है कि शेड के नीचे वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इन वाहनों की आड़ लेकर यहां अतिक्रमण भी हो रहे हैं, जिसमें फसल के कार्टून सहित डिब्बे, ठेलों सहित अन्य सामान रखे जा रहे हैं। ऐसे हालात में किसानों को फसल रखने की जगह नहीं मिल रही है।

- पहले कार्रवाई की गई थी। अब यदि वहां फिर से ये वाहन खड़े किए जा रहे हैं तो उन्हें हटाकर किसानों को जगह दी जाएगी।

आरके सैय्याम, मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak