पुलिस के अनुसार शुभम जैन निवासी गजरथ नगर लाल बिल्डिंग के पीछे गंगानगर 19 जुलाई को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ौदरा गुजरात चला गया। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर को तोड़कर सोने, चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। शुभम बीती दोपहर तीन बजे घर आए तो देखा कि मेन दरवाजे का लॉक एवं सेंट्रल लॉक टूटा हुआ, लाईट चालू है। घर के अंदर रखा सामान बिखरा, आलमारी के लॉकर खुले जिसमें रखे जेवर गायब है। शुभम ने चोरी होने की खबर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में शुभम ने घटनाक्रम की जानकारी दी, वहीं यह बताया कि सोने, चांदी के जेवरों के अलावा चोर घर से वे सिक्के में भी चोरी कर ले गए, जो हांगकांग देख के अलग बनावट के थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को भी हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर। संजीवनी नगर थानान्तर्गत गजरथ नगर में शुभम जैन के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने, चांदी के जेवरों सहित गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शुभम के घर से हांगकांग देश क ी बनावट वाले सिक्कों भी चोरी कर लिए। वारदात उस वक्त हुई है जब शुभम बड़ौदरा गुजरात किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
Tags
jabalpur