khabar abhi tak

' ड्राई डे ' पर शराब बेचने किया था स्टॉक, ' मोनू ' गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
स्वतंत्रता दिवस पर शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के लिए गौरीघाट के बादशाह हलवाई मंदिर के पास एक व्यक्ति देशी शराब का स्टॉक करके रखा था। शुक्रवार रात इसकी भनक लगने पर पुलिस ने छापा मारा और अवैध रूप से रखी शराब जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर गली नम्बर 5 बादशाह हल्वाई मंदिर के पास रहने वाले शिवांग केशरवानी उर्फ मोनू को पकड़ा है। आरोपी अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में शराब बेचने के लिये रखा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में भरे 308 पाव देशी शराब जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उक्त शराब कहां से व किससे प्राप्त की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak