जबलपुर। माढ़ोताल स्थित यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉईज कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। समारोह के दौरान संगठन के पेंशनर प्रकोष्ठ प्रतिनिधि आरएस परिहार ने विधिवत राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जलसे में पूर्व क्षेत्र कंपनी संयोजक एस के पचौरी, जुबेर खान, अमरजीत नूनिया, कनिष्ठ अभियंता रमन मिश्रा, अनंत सिंह ठाकुर, अनिल पटेल, मनोज सोनी, सम्राट अहाके, अभिनव कृष्ण त्रिपाठी, रितेश दीवान, एच एम मंसूरी, एस के विश्वकर्मा, बृज विश्वकर्मा, लाल जी विश्वकर्मा, परसोत्तम लाल विश्वकर्मा, राकेश गोस्वामी, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र दुबे, प्रवीण अंसोरिया, अमन प्रधान, दीपक सोनी, विनोद झारिया तथा आनंद केवट सहित भारी तादाद में ऊर्जा कार्मिकों ने एकजुट होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और उत्सव मनाया।
राष्ट्रगान गूंजते ही तिरंगे को दी सलामी
ध्वजारोहण के तत्काल बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान समूचा परिसर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। विद्युत सेवा से जुड़े कार्मिकों ने देश की प्रगति में निरंतर योगदान देने और आम जनता को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।
कर्मचारी एकता और जनसेवा का लिया संकल्प
सभा में वक्ताओं ने विभाग के भीतर आपसी समन्वय, संगठन की शक्ति और उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने पर विचार रखे। सेवारत व सेवानिवृत्त साथियों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाकर कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की बात कही गई। राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।
