बताया गया है कि प्रतापपुर व मझगवां में अवैध कारोबारियों ने कच्ची शराब बनाने का अड्डा बना लिया है। यहां पर लम्बे समय से कच्ची शराब बनाने के लिए भट्टियां लगाई गई, जिसके जरिए कच्ची शराब बनाने का काम किया जा रहा था। आज दोपहर 12 बजे के लगभग आबकारी अमले ने दबिश दी, आबकारी टीम को देखते ही अवैध कारोबारियों में भगदड़ मच गई। आबकारी अमले ने कच्ची शराब जब्त करते हुए डिब्बों में रखा करीब 200 किलो लाहन नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग की टीम द्वारा तीन प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश देना शुरु कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के एसआई आरएस मरावी, नेक लाल बागरी, रविंद्र कुरील, नरेंद्र उईके, कुश प्रताप मिश्रा, आबकारी मुख्य आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिंह एटीया, आबकारी आरक्षक अशोक सिंह बघेल, ज्ञानेंद्र सिंह और अमिता केसरवानी सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।
जबलपुर। जबलपुर में सिहोरा के प्रतापपुर व मझगवां में कच्ची शराब बना रहे अवैध कारोबारियों में आज उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई। जब आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। आबकारी अमले ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व 200 किलो महुआ लाहन जब्त किया है।
Tags
jabalpur