पुलिस के अनुसार भाटखमटिया निवासी संदीप राय उम्र 28 वर्ष पिछले दिन रात करीब 11 बजे अपने दोस्त शुभम साहू के साथ मोटर साइकल से जबेरा जाने के लिए निकला। जब वह दाने बाबा मंदिर के पास बिदारी घाटी से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान ईदुल नवी उर्फ क चरा उम्र 26 वर्ष कंटगी जबलपुर, राहुल 21 वर्ष कटंगी व चंदन उर्फ बहेरा ने दोनों को रोककर पता पूछा, संदीप व शुभम कुछ कह पाते इस दौरान तीनों ने लाल मिर्च पाउडर आंखो में फेंककर मारपीट शुरु कर दी, दोनों युवक के सम्हलने से पहले लुटेरों ने संदीप की जेब से दो मोबाइल, 20 हजार रुपए नकद, कपड़ों का बैग और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए। संदीप और शुभम किसी तरह देर रात थाना पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदन उर्फ बहेरा, ईदूल नवी उर्फ कचरा व राहुल को सरगर्मी से तलाश करते हुए बीती देर शाम गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाना लाकर पूछताछ की गई जिन्होने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इस तरह और भी लूट की वारदातें की है, जिनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सामान, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल जब्त कर ली है।
जबलपुर/दमोह। जबलपुर के कटंगी में रहने वाले दो बदमाशों को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने दमोह के जबेरा में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के दो मोबाइल फोन, 20 हजार रुपए नगद व बाइक जब्त की है।