बताया गया है कि वाराणसी निवासी पवन पिता इंसाफ उम्र 24 वर्ष अपने दोस्त राहुल पाल के साथ मैहर दर्शन के लिए काशी एक्सप्रेस से आ रहा था। बीती शाम 6 बजे के लगभग ट्रेन मानिकपुर स्टेशन पार कर जब डबरा की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान लुटेरा आया और पवन पर लोहे की राड से हाथ में हमला कर दिया। हमला होते ही पवन के हाथ से मोबाइल फोन छूट गया, जिसे लेकर लुटेरा भाग निकला। पवन पर हमला होते देख साथी राहुल सहित अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हमले में पवन के उंगलियों में गंभीर चोटें आई है। घायल पवन ने रात 8 बजे टे्रन के मैहर पहुंचने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने पवन को मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पवन का इलाज किया गया। जीआरपी ने पवन से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
मैहर। बनारस से मैहर आ रही काशी एक्सप्रेस (15018) में लुटेरे ने पवन नामक यात्री पर उस वक्त लोहे की राड से हमला कर दिया, जब टे्रन मानिकपुर स्टेशन से डबरा की ओर बढ़ रही थी। हमले में पवन के हाथ में गंभीर चोटें आई, इस बीच बदमाश ने मोबाइल फोन छीना और भाग गया। पवन नामक यात्री पर हमला होते देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घायल यात्री पवन ने मैहर पहुंचने पर जीआरपी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर लुटेरे की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
maihar