khabar abhi tak

गांव में युवक बेच रहा था देशी पिस्टल, देखें वीडियो



जबलपुर।
शहपुरा के नटवारा गांव में एक युवक देशी पिस्टल बेचने की कोशिश कर रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने छापा मारकर युवक को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से देशी पिस्टल सहित एक जिंदा कारतूस जब्त कर लिया है।

शहपुरा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 27 अगस्त की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नटवारा में एक युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर दबिश दी गई। पुलिस को युवक देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम प्रशांत झारिया निवासी ग्राम नटवारा बताया। तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल खोसे तथा जींस पेंट के छोटे जेब में 1 कारतूस रखे मिला। पुलिस आरोपी युवक से देशी पिस्टल व कारतूस के बारे में छानबीन कर रही है कि वह कहां से एवं किससे लाया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak