जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर कोचिंग डिपो परिसर में प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता पीसीएमई शैलेन्द्र सिंह रावत के निर्देशन व सीनियर डीएमई कोचिंग के अनुमोदन पर आज शनिवार 8 अगस्त को ठेका कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें अधिकारियों द्वारा यात्रियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये गये.इस कार्यशाला का विषय ट्रेनों में चादर, कबल तकिया (लिनेन) बांटने एवं चलती ट्रेन में सफाई के कार्य प्रमुख विषय था। इस अवसर पर सीनियर डीएमई कोचिंग अनुराग पांडे, सीडीओ प्रमोद बीसल, एडीएमई कपिल गौतम, एसएसई लिनन देवांशु सोनी, एसएसई अमित खरे सहित अनेक रेल कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों द्वारा कार्य की गुणवत्ता को सुधारने एवं कार्य को सुचारु चलाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए. साथ ही अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और सभी को प्रोत्साहित किया गया।
जबलपुर : कोचिंग डिपो में ठेका कर्मचारियों की कार्यशाला, ट्रेनों में यात्रियों के बीच गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर दिया जोर (देखें वीडियो)
byKhabarAbhiTak
-
0

