khabar abhi tak

एमपी : रीवा-सतना-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल-सागर संभागों के जिलों में बादल छाए

भोपाल.  मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया ैहै. खासकर राज्य के विंध्य क्षेत्र में मानसून अगले दो से तीन दिनों तक काफी मेहरबान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, प्रदेश के रीवा, सतना और पन्ना जिलों में भारी बारिश के आसार है। बाकी हिस्सों में हल्की बौछारों के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर संभागों के जिलों में निम्न से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 9 अगस्त को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बौछारें गिरने का अनुमान है। 10 अगस्त के बाद फिर बरसात में तेजी आएगी। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटे में दतिया जिले 83.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब भी औसत से 20 फीसदी कम हुई है। इसमें पूर्वी एमपी में 23 प्रतिशत तो पश्चिमी एमपी में 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

जानें अगले अगले 3 दिनों का मौसम

9 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे से 10 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे तक

एमपी के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

10 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे से 11 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे तक

ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, कटनी और सीधी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

11 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे से 12 अगस्त 2006 की सुबह 8:30 बजे तक

ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak