khabar abhi tak

अब एसी-कूलर नहीं दिखाएंगे वोल्टेज के नखरे, रांझी में ट्रिपिंग का हो गया 'द एंड'! देखें वीडियो




कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने किया विधिवत शुभारंभ,75 लाख की लागत से क्षमता में भारी इजाफा,​दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगी राहत

जबलपुर।  पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के 33/11 के.व्ही. रांझी उपकेन्द्र में 75 लाख की लागत से स्थापित 10 MVA क्षमता वाले नवीन पॉवर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया। इस नए ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज से निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सिटी, संजय अरोरा, कार्यपालन अभियंता विकास सिंह, अखिलेश गुप्ता, सहायक अभियंता एस.एस. नायक, पार्षद दमोदर सोनी, अनुराग दाहिया, संतोषी ठाकुर, प्रशांत झारिया, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, महामंत्री हेमराज सराठे, कार्यकर्ता दशरथ पटेल, सुरेश पटेल और सुधीर बेन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह महत्वपूर्ण कदम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने, भविष्य की मांग पूरी करने और बढ़ते भार को संभालने के लिए उठाया गया है।

दर्जनों बस्तियों को मिलेगा सीधा बड़ा लाभ

​वर्कप्लान योजना के तहत तैयार इस नए संयंत्र से क्षेत्रीय विद्युत नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। गोकलपुर फीडर से जुड़ी जज कॉलोनी, 42 क्वार्टर, गोकलपुर बस्ती, मुख्य मार्ग तथा उदयनगर-1, उदयनगर-2 और उदयनगर-3 के निवासियों को बेहतर वोल्टेज मिलेगा। इसके साथ ही बजरंगनगर फीडर के दायरे में आने वाले शांतिनगर, शारदानगर, बजरंगनगर, अमननगर, अमरनगर, सेंट मेरी स्कूल परिसर और गंगामैया क्षेत्र में लो-वोल्टेज तथा बार-बार बिजली गुल होने की समस्या खत्म होगी। तेजी से विकसित हो रहे इस इलाके में आगामी वर्षों की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर पहले से क्षमता विस्तार किया गया है।

आरडीएसएस योजना और बिलिंग सुधार पर जोर

​कार्यक्रम के दौरान आर.डी.एस.एस. योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इसमें फीडर विभक्तिकरण, फीडर इंटरकनेक्शन, पुराने जर्जर तारों को हटाकर नई केबल लगाने और लाइन की क्षमता बढ़ाने का काम शामिल है। अधिकारियों को बचे हुए निर्माण कार्य समय पर पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग और बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित तथा संतोषजनक समाधान करने के कड़े निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak