जबलपुर। कुंडम के मोहनी गांव में रहने वाला अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे शासकीय अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
कुण्डम पुलिस ने बताया कि गुरूवार की रात रघुनाथ परस्ते निवासी ग्राम मोहनी ने सूचना दी कि मुरैना में लाईन मेन के पद पर पदस्थ है। त्यौहार होने से छुट्टी लेकर अपने गांव आया है। 27 अगस्त को शाम लगभग 6 बजे उसका छोटा भाई दुर्योधन अपने घर में अकेला था। दुर्योधन की पत्नी मायके चली गयी थी। उसके बड़े भाई के बेटे अनुराग सिंह ने फोन कर बताया कि चाचा घर के अंदर से दरवाजा लगा लिया है। वह जाकर देखा दुर्योधन ने दरवाजा लगाकर अंदर से कुंडी लगाये था। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला आवाज नहीं आने पर सब्बल से साईड से दीवाल खोदकर ईंट हटाकर देखा। उसका भाई दुर्योधन कमरे मंे लगे सीलिंग पंखे में साड़ी बांधकर फासी लगाकर लटका था। दीवाल तोड़कर भाई को उपचार हेतु कुण्डम अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर भाई दुर्योधन सिंह परस्ते को मृत घोषित कर दिया।
