khabar abhi tak

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक गंभीर


जबलपुर।
बरेला टोल नाके के कोसमघाट स्थित डॉन बॉस्को स्कूल के पास गुरुवार शाम एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह के मुताबिक शाम 4 बजे दुर्धटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल कार क्रमांक एमपी 51 जेडबी 3909 के चालक को मेडिकल भेजा है। उधर, दोनों युवकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। टीआई ने मृतकों को प्रथम दृष्टया बीजाडांडी और मंडला के रहने वाला बताया है। फिलहाल, पुलिस दोनों की शिनाख्तगी में जुटी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak