khabar abhi tak

सांप के डसते चीखती-चिल्लाती घर से बाहर भागी ' सोनिया '


जबलपुर।
पनागर के नरगवां गांव के एक घर में सांप के डसते ही सोनिया चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। महिला को देखते ही उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। महिला की इलाज के दौरान कुछ ही घंटे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।

पनागर पुलिस ने बताया कि बुधवार को दादूराम कोल निवासी नरगवंा ने सूचना दी कि शाम लगभग 4 बजे घर में था। बहू सोनिया बच्चों के साथ कमरे मंे थी। अचानक बहू सोनिया चिल्लाते हुये बाहर निकली। बतायी कि संाप ने काट लिया है। वह अंदर जाकर देखा काला सांप दीवाल की दरार से बाहर भाग गया। उसने देखा बहू सोनिया के दाहने पैर में घुटना के पास सर्प के काटने के निशान बना था। सोनिया को उपचार हेतु पनागर अस्पताल लेकर आये, जहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये दौरान उपचार शाम लगभग 6 बजे बहू सोनिया कोल की मृत्यु हो गयी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak