जबलपुर। रीवा-नागपुर हाईवे के जोधपुर पड़ाव में पुलिस ने बुधवार की रात अंग्रेजी शराब से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा। पुलिस ने शराब का परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 192 पेटी शराब और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया।
तिलवारा पुलिस ने बताया कि शराब परिवहन के आरोप में दमोह निवासी धनश्याम झारिया और घमापुर निवासी राहुल यादव को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पुलिस दल ने 19 लाख रूपए की श्राब और पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 1873 जब्त किया।
शराब परिवहन के मामले मे तिलवारा पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने संयुक्त रूप से जोधपुर पड़ाव पेट्रोल पम्प के पास छापा मारा था। वाहन अंधमुक तरफ से ग्राम घाना तरफ आते दिखा। पिकअप वाहन को रोक लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम घनश्याम झारिया तथा चालक के बाजू में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल यादव बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पीछे की तरफ 192 अंग्रेजी शराब रखी होना पाई गई। जिनमें विभिन्न किस्मों की अंग्रेजी शराब थी।
