khabar abhi tak

हेयर कटिंग दुकान पहुंचे युवक पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला, हनुमानताल क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत 16 क्वाटर क्षेत्र में हेयर कटिंग दुकान पहुंचे सोहराब खान नामक युवक पर चार बदमाशों ने तलवार व चाकुओं से हमला कर दिया। दुकान के अंदर हमला होते देख ग्राहकों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। वहीं हमले में सोहराब के सिर, हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आई। सोहराब को खून से लथपथ हालत में देख साथीसहित अन्य ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोहराब को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सोहराब की हालत गंभीर बनी हुई है।

                            पुलिस के अनुसार हनुमानताल 16 क्वाटर क्षेत्र में रहने वाला सोहराब खान उम्र 21 वर्ष पीओपी का काम करता है। बीती रात वह अपने दोस्त के साथ क्षेत्र में सहवान की हेयर कटिंग दुकान पहुंचा। जहां पर दोनों दोस्त बाल कटवाने के लिए अपने नम्बर का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान  आसिफ, अशफाक और उनका दोस्त लुच्चा, अमन दुकान में आ गए। जिन्होने पुरानी रंजिश के चलते सोहराब के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। सोहराब के विरोध करने पर चाकू ने तलवार व चाकू निकालकर सोहराब पर हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले में सोहराव के सिर, हाथ, पैर व पीठ में चोट आई। वहीं हमला होते देख दुकान में बैठे ग्राहकों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। इस बीच आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सोहराब की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल में भरती सोहराब की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद आसिफ, अशफाक, लुच्चा ,  अमन के विरूद्ध धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस की टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak