जबलपुर। किशरोद बिजली सब स्टेशन से सुरई तक बिछाई जाने वाली 33 केवी की लाइन में अज्ञात व्यक्ति आंधी-तूफान में बिजली बंद होते ही लाइन चोरी कर ले गया। मामले में पेटी कांटेªक्टर ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
शहपुरा पुलिस ने बताया कि अधरताल निवासी अमित कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अग्रवाल पावर प्राईवेट लिमिटेड भोपाल की कम्पनी से उसे बतौर पेटी कांटेªक्टर के रूप में फीडर आइडी के नम्बर पर किशरोद 132 सब स्टेशन से सुरई तक का 33 केव्ही लाईन खड़ी करने व तार बिछाने का टेंडर मिला था। जिस पर उसकी टीम काम कर रही थी। लगभग 10 किलो मीटर लाईन का काम पूरा हो चुका था। उसी दौरान 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच आंधी तूफान से लाईन बंद होने से डली हुयी लाईन से लगभग 29 सीकेटी कीमती लगभग 70 हजार रूपये की पड़ी हुयी थी। वह बार्बट वायर खम्बे से लगाने गया, उसे जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति खम्बे मंे लगी वायर चोरी कर ले गया।
इसी तरह पनागर में इमलई के रहने वाले मुकेश कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है। 10 अगस्त की शाम अपना टेªक्टर क्रमांक एमपी 20 जेड सी 7211 में ट्राली लगी हुयी थी, अपने प्लाट के बाहर राजेन्द्र सेन के घर के सामने खड़ा करके सतना में पत्नी का इलाज कराने चला गया था। 11 अगस्त केा वापस आया तो प्लाट पर उसका टेªक्टर नहीं था। उसने सोचा छोटा भाई लेकर गया होगा। 12 अगस्त को भाई संदीप पटेल से पूछने पर टेªक्टर नहीं ले जाना बताया। कोई अज्ञात चोर उसके इमलई स्थित प्लाट से टेªक्टर मय ट्राली सहित चोरी कर ले गया है।