khabar abhi tak

परचून की आड़ मे अवैध शराब की सप्लाई, देखें वीडियो



जबलपुर।
अवैध रूप से देशी-अंग्रेजी शराब की सप्लाई के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ये शराब शहर और देहात में पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बुलेरो पिकअप में परचून की जगह शराब रखकर जगह-जगह सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है और पिकअप से दो सौ पाव देशी शराब जब्त की है।

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ओरा सिटी कालोनी बरेला में  दबिश दी गई। ओरा कालोनी पड़वार रोड बरेला में सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 10 जी 2170 में एक व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित चक्रवर्ती निवासी गंज मोहल्ला बरेला बताया। बोलेरो पिकअप की छानबीन करने पर उसमें 4 कार्टून में कुल 200 पाव देशी शराब रखी मिली। आरोपी से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह बल्हवारा बरेला निवासी शुभम पटेल के कहने पर शराब लाकर बेचता है। पुलिस आरोपी शुभम पटेल की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak