khabar abhi tak

पंचायत बाबू ' सुभाष ' ने बीवी ' शीला ' को कर दिया ' मालामाल ' ! खरीदी 6 करोड़ की जमीन


जबलपुर।
सिवनी में पदस्थ पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम के छापा कार्रवाई में प्रथम दृष्टया महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए हैं। इन साक्ष्यों से जाहिर है कि बाबू शर्मा ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में करीब 6 करोड़ रूपए की जमीन खरीदी थी। इसमें कुछ जगहों पर निर्माण भी किया गया है।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि क्षे़त्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र, सिवनी के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के निवास सहित फार्म हाउस में शनिवार को छापा मारा गया है।  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत लोकायुक्त संगठन को प्राप्त हुई थी। सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक जितेन्द्र यादव के द्वारा कारवाई गई थी। सत्यापन में सूचना प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी सुभाष शर्मा के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई में दो दल बनाए गए हैं, जिसमें नीतू त्रिपाठी, रेखा प्रजापति, जितेन्द्र यादव, उमा कुशवाह, राहुल गजभिये, शशिकला मस्कुले सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

प्रारंभिक तौर पर छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी सुभाष शर्मा तथा उनकी पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न कृषि भूमि ग्रामीण क्षेत्र में, शहरी क्षेत्रों में प्लाट तथा फार्म हाउस, मकान प्रकाश में आई हैं। 

ये है विवरण-

- मौजा लोहारी तहसील पाटन में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न भूमियां क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,11,02,156.रुपए है।

- मौजा मुरगवां तहसील पाटन में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम भूमि क्रय किया जाना पाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,91,658.रुपए है।

- मौजा गोहलपुर तहसील आधाताल में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से कई प्लाट क्रय किया गया है जिसका अनुमानित कीमत 47,48,996.रुपए है।

- मौजा करमेता तहसील आधारताल में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से 4581 वर्गफुट भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 2,88,45288.रुपए है।

- अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी के नाम शीला शर्मा अम्बेडकर कॉलोनी राजीव गांधी वार्ड में दो मंजिला पक्का अलीशान मकान बनवाया है, जो कि 2800 वर्गफुट पर बना है। जिसमें भू-तल में 2800 वर्गफुट एवं प्रथम तल में 2000 वर्गफुट निर्माण है। कुल निर्माण 4800 वर्गफुट में पक्का मकान निर्मित है । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65,00,000 रूपये है। 

- अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से एक अन्य मकान पारस कालॉनी में दो मंजिला पक्का मकान बनवाया है, जो 1500 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000. रूपये है।

- अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से फार्म हाऊस ग्राम लोहारी तहसील पाटन में स्थित हैं जिसका भू-तल का पक्का निर्माण किया गया है जो लगभग 3000 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित लागत 52,00,000.रूपये है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak