khabar abhi tak

भटौली पुल पर शराब दुकान के सेल्समेन को लूटा


जबलपुर।
मानेगांव शराब दुकान में काम करने वाले सेल्समेन को भटौली पुल पर बुधवार को अज्ञात चार युवकों ने मारपीट कर लूट लिया है। सेल्समेन शराब दुकान की राशि जमा करने ऑफिस जा रहा था। पुलिस ने सेल्समेन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वारीधाट पुलिस ने बताया कि माढ़ोताल निवासी अनिल सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मानेगांव देशी शराब दुकान में पिछले 3 माह से काम कर रहा है। 25 अगस्त की दोपहर लगभग 12-50 बजे मानेगांव शराब दुकान से अपनी काले रंग की मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक एमपी 20 एम एच 2835 से आफिस कटंगा गोरखपुर के लिये निकला था। उसने मोटर सायकल की टंकी पर अपना नीला रंग का बैग रखा और हेंण्डल में बांधा था। बैग में शराब दुकान के बिक्री के पैसे देशी शराब के 12210 रूपये एवं अंग्रेजी शराब के 59630 रूपये कुल 71 हजार 840 रूपये नीले बैग में लेकर मंडला रोड से भटोली रोड होते हुये आफिस कटंगा गोरखपुर में जमा करने के लिये आ रहा था। जैसे ही भटोली पुल के आगे मोड़ पर पहुंचा, तभी नीले रंग की एक्टिवा एवं 1 बिना नम्बर की मोटर सायकल में 4 लड़के आये। तीन ने चेहरा रूमाल से एवं गमछे से बांधे हुये थे। 1 लड़का, जो मोटर सायकल पर बैठा था, उसका चेहरा खुला था। एक्टिवा वाले लड़कों ने उसकी मोटर सायकल के सामने गाड़ी अड़ा दी। इससे वह मोटर सायकल सहित गिर गया। मोटर सायकल वालों ने उससे छीनाझपटी कर मारपीट की और एक्टिवा वाले ने उसका बैग गाड़ी से निकालकर ग्वारीघाट तरफ भाग गये। वह चिल्लाया तथा विरोध कर पत्थर उठाकर मोटर सायकल वालों को मारा, जो भाग गये। 

मोबाइल छीना

संजीवनीनगर थाने में बुधवार रात गढ़ा निवासी योगेन्द्र उपाध्याय ने लिखित शिकायत की कि 23 अगस्त को सुबह लगभग 6-40 बजे महाकौशल स्कूल के लिये जाने के लिये निकला। गुलौआ चौक आया। उसके मोबाइल में फोन आने के कारण वह रूका। तभी पीछे से स्कूटी में तीन व्यक्ति आये और उसका मोबाइल छीनकर भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak