khabar abhi tak

शक्तिपुंज में घटेंगे एसी इकोनॉमी कोच !


जबलपुर।
हावड़ा जाने वाली पश्चिम मध्य रेलवे की शक्तिपुंज एक्सप्रेस से इकोनॉमी श्रेणी के कोच कम दिए जाएंगे। शक्तिपुंज एक्सप्रेस में मौजूदा तीन थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में से दो कोच कम कर करके इसके बदले थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच जुड़ेंगे। इससे इकोनॉमी के केवल एक और थर्ड एसी के चार कोच जोड़े जाएंगे। जबलपुर से 11 सितंबर और हावड़ा से चलने वाली ट्रेन में 13 सितंबर से बदलाव प्रभावी होगा। माना जा रहा है कि थर्ड एसी की तुलना में कम किराये वाली एसी इकोनॉमी कोच को यात्रियों की कम तवज्जो मिलने से ट्रेनों से हटाये और कम किये जा रहे हैं।

फिजिबिलिटी जांच के बाद अंतिम फैसला

कोच में बढ़ोतरी से पहले इसकी फिजिबिलिटी यानी व्यवहारिकता का अध्ययन किया जा रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई समेत अन्य तकनीकी बाधाओं को भी देख रहे हैं। छोटे स्टेशन के साथ कुछ बड़े स्टेशन भी हैं, जहां प्लेटफार्म की लंबाई 24 कोच के लायक नहीं है। इससे यात्रियों को सवार होने और उतरने में परेशानी होगी। आवश्यकता के अनुसार प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की योजना तैयार होगी। सारी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही कोच बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak