khabar abhi tak

रेल न्यूज : आनंद विहार -रीवा सुपरफास्ट अब सतना होकर नहीं चलेगी, इस तारीख से होगा बदलाव, नोटिफिकेशन जारी

जबलपुर. रेलवे ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के रीवा से आनंद विहार टर्मिनस-रीवा के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन व्यवस्था में बड़े बदलाव करने का निर्णय लिया है. इसके तहत यह ट्रेन सतना स्टेशन होकर नहीं चला करेगी. यह कॉर्ड लाइन से सीधे मानिकपुर की ओर चलाई जायेगी. इस संबंध में पमरे प्रशासन ने शनिवार 22 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

पमरे मुख्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि गाड़ी संख्या 12428/12427 आनंदविहार टर्मिनस (दिल्ली)-रीवा-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन आगामी 23 अक्टूबर 2026 से सतना की बजाय व्हाया सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन होकर चला करेगी। यानी इस तारीख से यात्रियों को यह ट्रेन सतना स्टेशन से उपलब्ध नहीं होगी. यात्री इस ट्रेन का लाभ कैमा स्टेशन पर उठा सकेंगे। कैमा में इस ट्रेन का दोनों दिशाओं पर 5-5 मिनट का हाल्ट दिया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak