पुलिस के अनुसार सोनपुर मझौली निवासी विपिन पटेल उम्र 25 वर्ष बीती रात करीब 8 बजे घर से यह कहकर निकला कि टहलने जा रहा है अभी आ जाएगा। देर रात तक विपिन के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए, जिन्होने अपने स्तर पर विपिन की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, आज सुबह से भी परिजन विपिन की तलाश में इधर से उधर भटकते रहे। शाम पांच बजे के लगभग कुछ लोगों ने डुंडी फाटक के पास नाले में शव उतराते देखा तो पुलिस को खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, कुछ देर बाद परिजन भी आ गए। जिन्होने शव की पहचान विपिन के रुप में की। पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि उसके गले में रस्सी बंधी थी, जिसपर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम डुंडी फाटक के पास आज शाम 5 बजे के लगभग विपिन पटेल नामक युवक की लाश नाले में मिली। मामला उस वक्त संदिग्ध हो गया, जब मौके पर पहुंची ने युवक के गले में रस्सी बंधी देखी। मामले में परिजनों ने पूछताछ में बताया कि विपिन बीती रात 8 बजे के लगभग घर से टहलने के लिए कहकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
jabalpur