khabar abhi tak

शाजापुर से भटका बालक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला,जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

जबलपुर. एमपी के  शाजापुर निवासी 12 वर्षीय बालक घर वालों को बिना बताये किसी ट्रेन में बैठकर जबलरपुर स्टेशन पहुंच गया. जहां पर जीआरपी स्टाफ को अकेले में मिला, जिस पर जीआरपी ने संवेदनशीलता व बालक की सुरक्षा को सर्वोपरि करते हुए उससे पूछताछ की और उसके परिजनों को बालक के संबंध में जानकारी दी।

 थाना जीआरपी जबलपुर स्टाफ को एक बालक अभिराज सिंह जादौन (उम्र 12 वर्ष), निवासी गणेश कॉलोनी, थाना सुजालपुर, जिला शाजापुर रेलवे स्टेशन जबलपुर में अकेले मिला जिस को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना जीआरपी जबलपुर लाया गया। बालक घर से बिना बताए भटककर जबलपुर पहुंच गया था।

थाने में बालक से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई तथा मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें थाना बुलाया गया। बाद बालक के पिता शैलेन्द्र सिंह जादौन एवं मामा गजेन्द्र सिंह थाना जीआरपी जबलपुर उपस्थित हुए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak