khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में प्वाइंट्समैन को प्रदान किया गया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, इमरजेंसी में देंगे सेवाएं

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जबलपुर डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित के निर्देशन तथा मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौहान के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, जबलपुर में जुलाई माह में परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग द्वारा 64 काँटावाला (प्वाइंट्समैन) को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सतना में  भी जुलाई माह में नव नियुक्त 10 काँटावाला (प्वाइंट्समैन) को भी प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल एवं अस्वस्थ व्यक्तियों को प्रारंभिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, चिकित्सकीय सहायता पहुँचने तक आवश्यक प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

यह प्रशिक्षण वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सतना द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य रेलवे परिचालन से जुड़े काँटावाला (प्वाइंट्समैन) की आपदा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाना है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak