जबलपुर। रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पूर्णिमा पर हो रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिससे भारत इस ग्रहण के ताप से बचा रहेगा। त्योहार पर इसका कोई असर नहीं होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित कामता प्रसाद तिवारी ने बताया कि रक्षा बंधन पर यह आंशिक चंद्र ग्रहण है। 28 अगस्त के दिन भारत में चंद्र ग्रहण सुबह में 6 बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की समाप्ति दोपहर में 12 बजकर 32 मिनट तक होगी। भारत के किसी भी भाग में ये ग्रहण दृश्य नहीं होगा। इसलिए भारत में इस ग्रहण का ना तो कोई प्रभाव मान्य होगा और ना ही सूतक लगेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण लगने पर बिना किसी संकोच से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा सकता है।
